31 मार्च 2021 - 12:01
अमरीकी पाबंदियों को झटका चीन, ईरान से रोज़ाना ख़रीदेगा दस लाख बैरेल कच्चा तेल

ईरान के तेल उद्योग पर अमरीक की ओर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद चीन, ईरान से 10 लाख बैरेल कच्चा तेल ख़रीदेगा

तसनीम समाचार एजेन्सी ने आयल प्राइस वेबसाइट के हवाले से बताया है कि चीन इसी महीने से ईरान से दस लाख बैरेल तेल का आयात करने जा रहा है।  ईरान से जिस मात्रा में चीन कच्चा तेल आयात करने जा रहा है उससे लगभग आधा तेल सऊदी अरब, चीन को निर्यात कर रहा है।

इस महीने के आरंभ में रिपोर्ट मिली थी कि चीन ने यह सुनते हुए कि बाइडेन सरकार, ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को हटा रही है, ईरान से अधिक मात्रा में तेल ख़रीदने का फैसला किया था।  हालांकि भारत भी ईरान से तेल आयात करना चाहता है।  मार्च में अमरीका ने चीन को चेतावनी दी थी कि वह ईरान से तेल का आयात रोक दे।  अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार हमने चीनियों को बता दिया है कि ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध जारी रहेंगे और इसमें कोई भी ग्रीन सिगनेल नहीं है।

इतना सब होने के बावजूद चीन ईरान से बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करने जा रहा है।  अभी हाल ही में चीन और ईरान के बीच 400 अरब डाॅलर का समझौता हुआ है।  इस समझौते के हिसाब से आगामी 25 वर्षों के दौरान चीन, ईरान के विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में बहुत अधिक पूंजीनिवेश करेगा।  इसके बदले में वह ईरान से तेल आयात करेगा।